फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोह पूर्वक 513 अभ्यर्थियों को मिला शिक्षक का नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज के परिसर में शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में स्वागत - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में शनिवार को 513 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। राजकीय इंटर कालेज परिसर में समारोह पूर्वक जब मंच पर बुलाकर राज्यसभा सदस्य व अन्य विधायकों ने शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया तो खुशी से उनके चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

एडी बेसिक डॉ. फतेह बहादुर सिंह ने शिक्षकों को उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराया। कहा कि शिक्षक देश का निर्माता होता है। उनका दायित्व बड़ा है। इसलिए वह अपने दायित्व को समझें और बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाएं। मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य रामसकल ने शिक्षकों से कहा कि समाज की उनसे बड़ी अपेक्षाएं हैं। मुख्य अतिथि ने शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इसके अतिरिक्त नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मझवां विधायक शुुचिस्मिता मौर्य, छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, भाजपा नेता मनोज श्रीवास्तव व अन्य ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए और नियुक्ति पत्र का वितरण किया। मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि शिक्षक का कार्य सदैव से ही महान रहा है। नए नियुक्त शिक्षक उस परंपरा को आगे बढ़ाएं। बीएसए गौतम प्रसाद ने कहा कि शिक्षक अपना कार्य नियमानुसार करें। कोई समस्या होती है तो उनसे संपर्क करें। साथ ही यह भी चेताया कि अनियमितता पर कार्रवाई भी होगी। संचालन रमाकांत दुबे ने किया। इस अवसर पर खंड शिक्षाधिकारी डॉ. प्रभाशंकर पांडेय, पीएस राम, शशांक शेखर शुक्ल, महेंद्र मौर्य, डीसी अजय श्रीवास्तव, चंद्रशेखर आजाद, केशराज सिंह, रमेश राय, इमरान खां, राकेश मौर्या, रविकांत द्विवेदी, राजमंगल तिवारी व अन्य थे।
पांच शिक्षिकाओं को एनआइसी में मिला नियुक्ति पत्र
मिर्जापुर। लखनऊ में जिस समय मुख्यमंत्री शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित कर रहे थे। उसी समय प्रतीकात्मक तौर पर एनआईसी में ही मझवां विधायक शुुचिस्मिता मौर्य ने मुख्यमंत्री की ओर से पांच शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। विशाखा विद्यार्थी, डॉ. रेखा द्विवेदी, अनुराधा गुप्ता, अनूप कुमार सिंह, चंदप्रकाश गौतम ने नियुक्ति पत्र मिलने पर खुशी जतायी। कहा कि उनका सपना पूरा हुआ।
विज्ञापन

हॉकर की बेटी बनी शिक्षिका
मिर्जापुर। हॉकर अरुण कुमार की पुत्री प्रज्ञा वर्मा को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। नियुक्ति पत्र पाकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अरुण के घर पर उत्सव का माहौल है। अरुण का कहना है कि उसकी मेहनत रंग लाई। प्रज्ञा शुरू से ही पढ़ने में तेज थी और वह बचपन से ही शिक्षक बनना चाहती थी। उसका यह सपना पूरा हुआ।
बीटेक कर बनी शिक्षक
मिर्जापुर। प्रयागराज निवासी समीक्षा गुप्ता ने बीटेक किया है लेकिन उनकी इच्छा थी कि वह शिक्षक बनें। इसलिए उसने बीटेक करने के बाद भी शिक्षक बनने का रास्ता चुना। ईश्वर को वह बार-बार धन्यवाद देती हैं कि उनकी भगवान ने सुन ली।

शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के मंच पर नियुक्ति पत्र देते राज्यसभा सासंद,विधायकगण,भा?- फोटो : MIRZAPUR

शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मंचासिन बैठे अतिथि राज्यसभा सासंद,विधायकगण,भाजपा जि?- फोटो : MIRZAPUR

महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज के परिसर में शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण में बैठी शिक्षकाए- फोटो : MIRZAPUR

महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज के परिसर में शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण में धूप से बचने की - फोटो : MIRZAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें