मिर्जापुर। मंडलायुक्त मुरली मनोहर लाल ने मंडल के तीनों जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन के निर्देश के क्रम में आगामी एक से 15 अक्तूबर तक अपने अपने जिलों में ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाए।
उन्होंने कहा कि गांव में विशेष रूप से बरसात के दौरान तथा उसके बाद उत्पन्न होने वाले विभिन्न बीमारियों से बचाव एवं रोकथाम के लिए सार्वजनिक स्वच्छता को शीर्ष प्राथमिकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर स्थापित जिला ग्राम विकास अभिकरणों के द्वारा पखवाड़ा अभियान के आयोजन में प्रभावी योगदान प्रदान किया जाना है। मंडलायुक्त ने कहा कि ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता कार्य के लिए ग्राम सभा की बैठकों में गांव के विकास के लिए विभिन्न मुद्दों को प्रस्तुत कर समाधान निकालना तथा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जन सामान्य को अवगत कराते हुए स्वच्छता अभियान के माध्यम से दिलाना भी है। अभियान की सफलात के लिए सभी ग्राम पंचायतों में विकास चुनौतियां तथा जल संरक्षण , संचयन शौचालय का उपयोग , सालिड एवं लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट, स्वास्थ्य, शिक्षा, जीवन निर्वाह तथा सघन जन सूचना प्रणाली के विभिन्न आयामों पर प्रमुखता से दी जाय। इसके साथ ही मिशन अंत्योदय , महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों , सांसद आदर्श ग्राम योजना कल्टर्स, प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण मनरेगा एवं स्वच्छ पेयजल तथा स्वच्छता कार्यक्रमों का आच्छादन किया जाय।