मिर्जापुर। बीएलजे इंटर कॉलेज परिसर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट की बैठक गुरुवार को हुई। शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का निदान कराया जाएगा। इसके लिए आगामी पांच सितंबर को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन होगा। साथ ही सात सितंबर को निदेशक कार्यालय इलाहाबाद में धरना प्रदर्शन होगा। जिसमें अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष डा. प्रवीण सिंह ने पुरानी पेंशन बहाली, बायोमेट्रिक उपस्थिति का विरोध किया। जिला मंत्री विनय कुमार सिंह ने कहा कि समय से चयन वेतनमान दिलया जाए और व्यावसायिक शिक्षकों का समायोजन और सातवें वेतन आयोग द्वारा मानदेय वृद्घि कराया जाए। बैठक में राजेंद्र तिवारी, बम्बई राम, पंकज श्रीवास्तव, कपूरचंद्र केसरवानी, पवन कुमार सिंह, प्रशांत वर्मा, प्यारेलाल पाल, अवधेश कुमार, उदयभान मौर्य, विपिन सिंह आदि मौजूद रहे।