फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल चलो अभियान में उदासीनता पर 33 का रूका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। स्कूल चलो अभियान में उदासीनता बरतने पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी गौतम प्रसाद ने 11 विकास खंड के 33 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक का वेतन अगले आदेश तक रोकने का निर्देश दिया है। इस संबंध में सोमवार को बीएसए ने कोन व सिटी ब्लाक को छोड़कर सभी खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र जारी कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिले में मुख्यमंत्री के सौ दिनों की कार्ययोजना के तहत सत्र 2022- 23 में जिले के परिषदीय विद्यालयों में 346008 नामांकन का लक्ष्य शासन से निर्धारित किया गया था।इसके लिए सीएम ने चार अप्रैल 2022 को स्कूल चलो अभियान शुरु किया था। इस पर प्रभावी कार्रवाई न होने से व खंड शिक्षाधिकारियों के रूचि न लेने से जिला प्रदेश में 43 वें स्थान पर आ गया। दो मई के अभिलेखों के अनुसार पांच या पांच से कम नामांकन वाले 33 विद्यालयों को चिन्हित किया गया है। इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकते हुए उनसे कहा गया है कि वे शासन द्वारा लक्ष्य के अनुसार शत प्रतिशत नामांकन कराना सुनिश्चित करें और उसको प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें