नरायनपुर । मिर्जापुर से मुगलसराय और इलाहाबाद रूट पर ट्रेनों में अवैध वेंडरों का कब्जा हो गया है। अवैध वेंडर ट्रेनों में मिलावटी चाय से लेकर चना मसाला और गुटका तक बेचते हैं और इसके एवज में मनमाना वसूली भी कर रहे हैं। आरपीएफ और ऋजीआरपी सब कुछ जानते हुए भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
अहरौरा रोड रेलवे स्टेशन नरायनपुर से लेकर जिवनाथपुर स्टेशन, करहट, सिंगीताली तक अवैध वेंडरो का कब्जा हो है 7 40 से 50 की संख्या में वेंडर सभी यात्री ट्रेनो पर सवार होकर मिलावटी चाय गुटका वगैरह बेच कर आम यात्रियों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। रेल प्रशासन की शह पर यही वेंडर मौका देख कर यात्रियों के बैग, मोबाइल वगैरह लेकर चंपत हो जाते हैं। ट्रेन बोगियों से कोयले ,प्याज वगैरह रेल संपत्ति की चोरी कर रेल विभाग को हर माह लाखों का नुकसान पहुंचाया जा रहा है। ट्रेनों में चलने वाले अवैध वेडरों द्वारा खुलेआम प्लेटफार्म व रेलवे लाइन के किनारे नरायनपुर से सिंहीताली तक रेल के चोरी के कोयले को जला कर मानक के बिपरीत खतरनाक चाय बनाते देखना आम हो गया है। केमिकल से नकली चाय बनाकर ट्रेन यात्रियों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है। मिर्जापुर से मुगलसराय के बीच नयायनपुर, जिवनाथपुर और सिंहीताली केबिनों पर सिग्नल नही होने के कारण ट्रेेनें घंटों यहां रुकी रहती हैं। इसी का फायदा उठा कर वेंडर यहां से ट्रेनों में चढ़ते और उतरझ्ते हैं। रोजाना ट्रेनों के यहां रुकने से अवैध वेंडर आसपास की गंद ी जगहों पर चाय और अन्य खाद्य पदार्थ बनाते हैं। जीआरपी और आपीएफ के जवान ट्रेनों में गश्त करते हैं लेकिन वे अवैध वेंडरों के प्रति कभी सख्ती नहीं दिखाते। कई बार रेलवे सुरक्षा प्रशासन द्वारा वेंडरों के खिलाफ अभियान चलाया जाता है लेकिन प्राय: इसकी भनक अवैध वेँउदरों को लग जाती है। इससे चलाया गया अभियान बेअसर हो जाता है।