फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्रधानमंत्री फसल बीमा के 28.97 करोड़ बांटे

विज्ञापन
किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा की क्षतिपूर्ति प्रदान करते मड़िहान भाजपा विधायक रमाशंकर सिंह प
विज्ञापन
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कृषि विभाग की तरफ से संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और राजस्व एवं आपदा विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को क्षतिपूर्ति का शुभारंभ किया। पूरे प्रदेश में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत (खरीफ 2025) की क्षतिपूर्ति के लिए 285 करोड़ रुपये दो लाख लाभार्थी, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजनांतर्गत 175.7 करोड़ 9270 लाभार्थी के बीच वितरित किए।
विज्ञापन

उपकृषि निदेशक विकेश कुमार ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत खरीफ 2025 में बाढ़ एवं अत्यधिक वर्षा/मोथा तूफान के नुकसान से प्रभावित कृषकों को 37.69 करोड़ में से 28.97 करोड़ कृषकों के खाते में हस्तांतरित की गई। ब्लॉकवार क्षतिपूर्ति का भुगतान किया जा रहा है। मुख्य अतिथि मड़िहान भाजपा विधायक रमाशंकर सिंह पटेल व मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने प्रह्लाद सिंह, कृदम सिंह, रामराज, रामसरन, महेश कुमार, राम नरायन यादव, जय नाथ सिंह, बेनी माधव सिंह, फुलेल, गोपाल प्रसाद शर्मा, पारसनाथ, राधेश्याम, अमरनाथ, आयुष प्रताप सिंह, अंकित कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह आदि किसानों को किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (भू. रा.) देवेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम सदर गुलाब चंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ब्लॉक और क्षतिपूर्ति
छानबे 2.89 करोड़
हलिया 3.57 करोड़
जमालपुर 3.76 करोड़
कोन 0.65 करोड़
लालगंज 3.79 करोड़
मझवां 0.58 करोड़
सीटी 0.48 करोड़
नरायनपुर 11.40 करोड़
पहाड़ी 0.45 करोड़
पटेहरा 1.14 करोड़
राजगढ़ 3.11 करोड़
सीखड़ 5.83 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें