फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आंदोलन की रूपरेखा बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले शिक्षकों की शनिवार को बीआरसी ज्ञानपुर में बैठक हुई। इसमें प्रांतीय आह्वान पर आंदोलन की रणनीति बनाई गई। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक धीरेंद्र कुमार यादव, उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ्ज्ञ के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार यादव और महिला शिक्षक सभा की प्रीती मौर्य ने कहा कि सभी शिक्षक संगठन अब एक जुट होकर विरोध जताएंगे। पदाधिकरियों ने कहा कि 22 फरवरी को दोपहर दो से चार बजे तक एक्स अभियान, 23 से 25 फरवरी तक बांह पर काली पट्टी बांधकर शिक्षक शिक्षण कार्य करेंगे। 26 फरवरी को बीएसए कार्यालय पर धरना देकर पैदल मार्च कर डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों से एकजुटता की अपील की गई। इस मौकके पर अरूण पांडेय, डॉ. प्रमोद मिश्रा, डॉ.परविंदर कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें