डिस्ट्रिक्ट बार के परिसर में मतदान करते अधिवक्ता
मिर्जापुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के परिसर में शुक्रवार को बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश इलाहाबाद के सदस्य पद के लिए चुनाव हुआ। पहले दिन 2880 में 974 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। चुनाव के दौरान कड़ी सुरक्षा रहीे। पूरे प्रदेश में 298 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
चुनाव अधिकारी आशुतोष अग्रवाल व वर्तमान अध्यक्ष रतन कुमार मिश्र और सचिव वंशबहादुर यादव, सहयोगी शासकीय अधिवक्ता सहित महेंद्रनाथ मिश्रा, रविंद्र कुमार पांडेय आदि ने चुनाव में सहयोग किया। मतदान के दौरान अधिवक्ताओं में काफी उत्साह दिखा। वहीं चुनाव लड़े रहे प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं को अपने पक्ष में मत देने के लिए रिझाने का प्रयास किया। चुनाव अधिकारी आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि शनिवार की सुबह दस से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। जिसमें सभी मतदाता बार काउंसिल द्वारा जारी पहचान पत्र लेकर अपने मत का प्रयोग करने आए।