जिला पंचायत सभागार में शनिवार को आवास दिवस पर 20 लाभार्थियों को गृहप्रवेश के लिए प्रतीकात्मक चाबी का वितरण किया गया। इस अवसर पर 130 अन्य लाभार्थियों के खाते में शेष धनराशि का डाल दिया गया। जिससे वह अपना घर का निर्माण पूर्ण करा सकें।
मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद रामसकल ने जिन लाभार्थियों का आवास पूर्ण हो गया था, ऐसे 20 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी का वितरण किया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को आवास आदि की शासकीय सुविधा प्राप्त हो रही है और वे समाज की मुख्य धारा में शामिल हो रहे हैं। वे अपनी अगली पीढ़ी की अच्छी शिक्षा पर विशेष ध्यान दें ताकि उनके परिवार का सर्वांगीण विकास हो सके।
मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने कहा कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सभी बेघर व्यक्तियों को घर उपलब्ध कराया जाना है। शासन की मंशा के अनुसार समस्त तंत्र पारिवारिक कल्याण की भावना से कार्य करें। जिससे संपूर्ण सुरक्षा की संकल्पना साकार हो सके। कार्यक्रम का संयोजन डीआरडीए के परियोजना निदेशक अनय मिश्रा व संचालन बीडीओ नरायनपुर ने किया।
इन लाभार्थियों को मिली चाबी
पीएम आवास ग्रामीण के इन लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी दी गई। इनमें सिटी विकास खंड के राजू, अनीता , हीरावती, पड़रा हनुमान के छविनाथ, राकेश कुमार आदि शामिल थे। इस वर्ष आठ हजार दो सौ 65 लाभार्थियों को आवास देने का लक्ष्य रखा गया था। इन सभी को आवास दिया गया है। कुछ का आवास अभी निर्माणाधीन है।