फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन पर दो लाख की सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
-बार एसोसिएशन के सभागार में अध्यक्ष अभयराज सिंह की अध्यक्षता में शोकसभा हुई
विज्ञापन

मिर्जापुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर अधिवक्ताओं ने शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी। 15 अगस्त को अधिवक्ता के निधन की सूचना पर बार एसोसिएशन के सभागार में अध्यक्ष अभयराज सिंह की अध्यक्षता में शोकसभा हुई। संचालन सचिव गंगा बहादुर सिंह ने किया। शोकसभा में पारित प्रस्ताव के अनुसार अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। परिवार को दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। अधिवक्ताओं ने दिवंगत साथी के सम्मान में पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन की ओर से शोक संतप्त परिवार को दो लाख रुपये की सहायता राशि देने का भी निर्णय लिया गया। इसके साथ ही जिला जज से फुल कोर्ट रेफरेंस आयोजित करने का अनुरोध किया। प्रस्ताव की प्रतिलिपि जिला जज, पारिवारिक न्यायालय, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, न्यायिक अधिकारियों, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व उपभोक्ता फोरम समेत संबंधित अधिकारियों को भेजने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें