फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पत्नी से चल रहा था कोर्ट में विवाद, बर्तन कारोबारी ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के झांवागढ़ गली की घटना
विज्ञापन

संंवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के झांवागढ़ गली में सोमवार की दोपहर बर्तन कारोबारी अश्वनी केसरा (32) ने पत्नी से विवाद के बाद फंदे से लटककर जान दे दी। दोपहर में कमरा बंद होने पर परिजनों को जानकारी हुई जो परिजनों ने दरवाजा खोलकर फंदे से शव को उतारकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


झावागढ़ की गली निवासी अनिल कुमार केसरा बर्तन व्यवसायी हैं। उनका शहर कोतवाली के सामने दुकान है। अनिल के बेटे अश्वनी केसरा (32) की शादी जयराम गिरी का बगीचा मोहल्ले में हुई है। सुबह अश्वनी दुकान से घर आया। इसके बाद कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर पंखे पर फंदे से लटक कर जान दे दी। काफी देर तक वह बाहर नहीं आया तो परिजन परेशान हो गए। परिजनों ने झरोखे से देखा तो वह फंदे से लटक रहा था। पिता अनिल कुमार कसेरा ने बताया कि तीन वर्षों से बेटे का पत्नी से विवाद चल रहा था। मामला मिर्जापुर न्यायालय में भी चल रहा है। दंपती के बीच विवाद के चलते उनका उनका पुत्र अपने बच्चे से मिलने के लिए भी परेशान रहता था। बेटे ने रिश्ते को बचाने और पत्नी को मनाने का प्रयास भी किया था। शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें