फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 गांव के 186 लाभार्थियों को मिला घरौनी प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। तहसील सभागार में स्वामित्व योजना के तत्वाधान में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री लाइवकास्ट उद्घाटन के बाद क्षेत्रीय विधायक ने 23 गांव के 186 लोगों का स्वामित्व की घरौनी प्रदान की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी ने बताया कि इस योजना में लालगंज के एक सौ 91 गांव को लिया गया है। जिसमें से दो हजार दो सौ 11 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र क्रमश: दिया जा रहा है। तहसील क्षेत्र के 23 गांव के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण करते हुए विधायक राहुल प्रकाश कोल ने बताया कि स्वामित्व प्रमाण पत्र मालिकाना हक देने और विवाद खत्म करने के लिए है। कहा कि प्रधानमंत्री ने घरौनी प्रमाण पत्र देकर आबादी के जमीन पर स्वामित्व मकान बनाकर रहने वालों को प्रमाण पत्र के रूप में दिया है। उपजिलाधिकारी विजय नारायण सिंह ने स्वामित्व प्रमाण पत्र लेने आए लाभार्थियों को बताया कि स्वामित्व प्रमाणपत्र आबादी के जमीन का है। कहा कि प्रमाण पत्र की तैयारी ड्रोन कैमरे से फिल्म बनाकर की गई थी। फिल्म बनाने के बाद असली सत्यापन लेखपाल के द्वारा कराया गया था।इसके कागजात पूरी जांच के बाद स्वामित्व प्रमाण पत्र का दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान नायब तहसीलदार राहुल मिश्रा, सूर्यबली विंदू, राजेंद्र प्रसाद यादव,अशोक पाल, मुकेश पाण्डेय, जगदीश सिंह, लेखपाल कृष्णचंद्र यादव, अनुप पांडे ,पंकज, परमानंद,इंद्रेश दुबे , शंभू प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें