मड़िहान। विद्युतीकरण योजना में लापरवाही का आरोप लगाकर मंगलवार को ग्रामीणों ने अपरजिलाधिकारी का घेराव किया। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान सिंहवान गांव की सैकड़ों महिला फरियादियों ने तहसील पहुंचकर प्रधानमंत्री विद्युतीकरण योजना में ठेकेदार पर मनमानी का आरोप लगाया।
ग्रामीणों ने कहा गांव में बिजली का पोल लगाने की बजाए ठेकेदार द्वारा दूसरी बस्ती में विद्युतीकरण किया जा रहा है। जब कि सिंहवान गांव के लिए बिजली पहुंचाने के लिए प्रस्तावित कार्य योजना बनी हुई थी। लगभग 500 की आबादी वाले बस्ती में विद्युतीकरण नहीं है। एडीएम राजितराम प्रजापति व एसडीएम सविता यादव के द्वारा तत्काल गांव में लाइट पहुंचाने के आश्वासन पर ग्रामीण माने। इस दौरान सरोज सरगम, रामधनी, श्यामनारायण यादव, शीला, संतोष कुमार, सुधनी, शंकर, कुमारी देवी आदि मौजूद रहे।