चील्ह (मिर्जापुर)। मुखबिर की सूचना पर चील्ह पुलिस ने अपहरण समेत अन्य आरोप में वांछित चल रहे एक आरोपी को शुक्रवार को चील्ह तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने भेज दिया।
चौकी प्रभारी टेढ़वा चौकी प्रभारी अतुल कुमार पटेल गुरुवार की रात गश्त पर निकले थे। इसी दौरान सूचना मिली कि चील्ह थाने में अपहरण और पाक्सो एक्ट से के आरोप में वांछित अभियुक्त मृत्युंजय उपाध्याय पुत्र लालचंद्र उपाध्याय निवासी ग्राम बिंदई थाना गोपीगंज भदोही चील्ह से गुजरने वाला है। जानकारी होते ही चौकी प्रभारी तिराहे पर पहुंचे और चेकिंग करते समय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को गत दिनों भदोही से बरामद किया गया था।