फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी ने रखा गरीबों व किसानों का ख्याल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला कांग्रेस सेवा दल के तत्वावधान में शुक्रवार को नारघाट स्थित शहीद उद्यान में कांग्रेस पार्टी की स्थापना दिवस मनाई गई। स्थापना दिवस पर कांग्रेस नेताओं ने देश की तरक्की व खुशहाली के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देशहित, लोकहित व सभी वर्गों के उन्नति एवं विकास के लिए कांग्रेस पार्टी की स्थापना की गई थी। कांग्रेस पार्टी ने गरीब व किसानों का बराबर ख्याल रखा। जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजधर दुबे ने स्थापना दिवस पर देश की संप्रदायिक शक्तियों को परास्त करने का संकल्प लिया। शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ब्रजदेव पांडेय ने कहा कि मिर्जापुर जनपद का इतिहास कांग्रेस के लिए स्मरणीय रहा है। स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की नीतियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माता प्रसाद दुबे ने किया। इस दौरान भूपेंद्र शुक्ला, जनार्दन पाठक, दीपचंद्र जैन, अशोक गुप्ता, विजय सिंह, शिवशंकर चौबे, राजन पाठक, रमेश प्रजापति, छोटे खां, राजेंद्र विश्वकर्मा, गुलाब पांडेय, भारतेंदु यादव, मुमताज अली आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें