उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के तत्वावधान में शिक्षकों की बैठक गुरूवार को हुई। जिसमें नवनियुक्त शिक्षकों का वेतन नही मिलने पर रोष जताया गया। जिला मंत्री रमेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि शिक्षकों के शैक्षिक योग्यता के अनुसार सत्यापन के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि शंकराश्रम इंटर कॉलेज सीखड़ के इरफान खान, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छह शिक्षिकाओं, इंटर कॉलेज पैड़ापुर के विनोद कुमार पाल का सत्यापन होने के बाद भी वेतन जारी नही किया गया है। प्रांतीय कोषाध्यक्ष डा. श्याम नारायण तिवारी ने कहा कि शिक्षा विभाग की लापरवाही से शिक्षकों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण नही किया गया तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे।