फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों व कर्मचारियों के सेवानिवृत होने पढ़ाई होगी बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने से छात्र-छात्राओं का पठन पाठन प्रभावित होगा। जिले में आगामी 31 मार्च 2018 को जनपद में 37 शिक्षक और 21 शैक्षणिक कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों और कर्मचारियों का पेंशन, जीपीएफ, सामूहिक बीमा आदि कागजातों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। जिससे सेवानिवृत्ति के पूर्व शिक्षकों और कर्मचारियों के देयकों का भुगतान हो सके।
विज्ञापन

जिले में प्रधानाचार्य डा. जय सिंह और नरेंद्र प्रसाद मिश्र, कार्यवाहक प्रधानाचार्य रामराज त्रिपाठी, रामपोष सिंह, सावित्री सिंह, गीता देवी शर्मा और आनंद शंकर दीक्षित सेवानिवृत्त हो रहे हैं, वहीं प्रवक्ता प्रेमनाथ द्विवेदी, बसंत लाल सिंह, विजय सिंह, सुभाष त्रिपाठी, जिउत राम, गंगा प्रसाद प्रजापति, प्रमोद कुमार पांडेय, पारसनाथ, राम प्रसाद राम, विद्या सागर मिश्र, कृपांशकर चतुर्वेदी, माया पांडेय और मोहन सिंह तथा शिक्षक किरन श्रीवास्तव, सरोज सिंह, रमाशंकर सिंह, कुंवर साहब सिंह, देवमणि पांडेय, मटरू सिंह, अकबाली सिंह, राम तपेश्वर सिंह, जगत बहादुर सिंह, सत्य नारायण प्रसाद, जयचंद्र पांडेय, रामबली सिंह, जितेंद्र बहादुर, शीला कुमारी श्रीवास्तव, वीरेंद्र बहादुर सिंह, पार्वती गौतम और डाली जायसवाल सहित 30 शिक्षक आगामी 31 मार्च 2018 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसी प्रकार जनपद में विभिन्न स्कूलों से तीन प्रधान लिपिक प्रेम नारायण मिश्र, हीरालाल सिंह, छविनाथ सिंह सहित 21 शैक्षणिक कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने से स्कूलों में परेशानी होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि सूची के अतिरिक्त यदि अन्य शिक्षक अथवा कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं तो उसकी सूचना तत्काल कार्यालय को दें। जिससे सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मचारियों के देयकों का भुगतान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें