मिर्जापुर। जिले के परिषदीय स्कूलों के खुले के आधे घंटे बाद ही अपनी और बच्चों की उपस्थिति देनी होगी। अब स्कूल खुलने के आधे घंटे बाद ही 009152238080 से विद्यालय के दर्ज किसी भी स्टाफ के मोबाइल पर कॉल आएगा और उनको मौजूद कर्मचारियों सहित बच्चों की संख्या बतानी होगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि प्राथमिक स्कूल में उपस्थित प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र तथा उच्च प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक और अनुदेशक की संख्या तथा उपस्थित बच्चों की संख्या को जोड़कर संख्या बताना होगा। डीसी एमडीएम ने बताया कि इसके लिए मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण के निदेशक अब्दुल समद द्वारा इसके लिए दिशा निर्देश जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि एमडीएम प्रभारी ध्यान रखें कि बच्चों की जितनी संख्या है उतना ही एमडीएम में भी भोजन करने वाले बच्चों की संख्या भी होनी होगी। जिला समन्वयक एमडीएम रवींद्र मिश्रा ने बताया कि दोनों सूचना में एक रूपता होनी चाहिए ।