अदहलहाट। थाना क्षेत्र के बरेव, रैयपुरिया गंगा घाट, जमलापुर इलाके के धारा और हरदी सहजनी में दिन में तीन बजे के करीब गिरी बिजली गिरने से तीन महिलाओं से समेत चार की मौत हो गई जबकि चार लोग झुलस गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बरेव गांव में अक्षत पटेल के खेत में गांव की छह महिलाएं धान की रोपाई कर ही थीं। उसी समय तेज गरज चमक के साथ बरसात होने लगी। महिलाएं धान की रोपाई करती रहीं। कड़क के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में ाकर रन्नो (55) की मौके पर मौत हो गई जबकि रुकमिना देवी (50) निवासी बरेव झुलस गई। रोपाई कर रहीं अन्य महिलाएं ने शोर मचाना शुरू किया तो गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस झुलसी महिला को इलाज के लिए सीएचसी अदलहाट भेजवाया। कुंडाडीह निवासी नरसिंह पटेल (20) दोपहर बाद अपने दो दोस्तों के साथ रैयपुरिया घाट पर घूमने गया। जैसे ही तीनों गंगा घाट के किनारे पहुंचे कि बरसात शुरू हो गई। तीनों घाट किनारे खड़ी नाव में जाकर छिप गए। तभी नाव पर बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आकर नरसिंह पटेल आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं उसके दोनों दोस्त झुलस गए। लोगों झुलसे युवकों को सीएचसी में भर्ती कराया। जमालपुर थाना क्षेत्र के हरदी सहजनी गांव निवासिनी शकुतंला देवी (60) पत्नी नंदलाल गांव निवासी विक्रमा के खेत में शुक्रवार को धान की रोपाई कर रही थी। दोपहर करीब तीन बजे गिरी बिजली की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इसी प्रकार धारा गांव निवासिनी रीती (40) पत्नी राजेंद्र शुक्रवार को अपनी सास सुबवंती देवी के साथ अपने खेत में धान की रोपाई करने गई थी। सांस व बहू खेत की रोपाई कर रही थी कि दोपहर तीन बजे बिजली गिर पड़ी, जिसकी चपेट में उसकी बहू रीता आ गई और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि सास मामूली रूप से झुलस गई।