फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 छात्राओं समेत 18 मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
चौथी लहर की आशंका के बीच बृहस्पतिवार को जिले में 18 कोविड संक्रमित मिले हैं। इनमें 16 संक्रमित कोन ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी विद्यालय के हैं। इनमें 12 छात्राएं और चार स्टाफ शामिल हैं। दो अन्य संक्रमित हैं। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। एक ही दिन 18 संक्रमित मिलने के बाद जिले में कोविड के एक्टिव केस की संख्या भी 18 हो गई है।
विज्ञापन

तीसरी लहर तक जिले में 12086 संक्रमित मिले थे। उसके बाद मई माह तक कोई संक्रमित नहीं मिला। जून माह में 12 संक्रमित मिले। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 12098 हो गई। बीते बुधवार को एक्टिव केस की संख्या शून्य हो गई थी। इस बीच बृहस्पतिवार को अचानक 18 कोविड संक्रमित मिल गए। इसमें से 16 संक्रमित तो कोन ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी विद्यालय के हैं। इनमें 12 छात्राएं है। छात्राएं 12 से 14 वर्ष तक की हैं। इनके अलावा चार महिला स्टाफ संक्रमित हैं। दो अन्य संक्रमितों में विजयपुर निवासी 25 वर्षीय युवक और 60 वर्षीय महिला शामिल है। सभी 18 संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। कोविड के नोडल डॉ. वीके भारती ने बताया कि 1908 लोगों की रिपोट प्राप्त हुई है। इनमें एंटीजेन से जांच में 16 और आरटीपीसीआर से जांच में दो की रिपोर्ट कोविड पाजिटिव आई है। जिले में अब तक 12116 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 11971 स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमित मिले लोगों में से 127 की मौत हुई है। इस समय जिले में 18 एक्टिव केस हैं। कोविड संक्रमितों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती चली जा रही है। जून माह में 12 संक्रमित मिले हैं। बृहस्पतिवार को 18 कोविड संक्रमित मिले हैं। इसके बाद भी लोग कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं कर रहे हैं। बाजारों व अस्पतालों में भीड़ उमड़ी रहती है, परंतु कोई भी मॉस्क लगाए नहीं दिखता है। सोशल डिस्टेंस का भी पालन नहीं किया जा रहा है। उधर, कस्तूरबा गांधी विद्यालय की 12 छात्राओं समेत 16 लोगों के संक्रमित मिलने पर दो दिन के लिए स्कूल बंद कर दिया गया है। डीसी बालिका शिक्षा केशराज सिंह ने बताया कि विद्यालय में एंटीजेन से जांच कराने पर 16 लोग संक्रमित मिले हैं। सनिटाइजेशन के लिए दो दिन विद्यालय बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें