फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की पढ़ाई पर नजर रखेगी टास्क फोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर। परिषदीय विद्यालयों की गतिविधियों पर अब टास्क फोर्स की नजर रहेगी। इसके लिए शासन द्वारा राज्य स्तरीय और जनपद स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है। जनपर स्तरीय टास्क फोर्स जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित की जाएगी, इसमें नौ सदस्य होंगे। टास्क फोर्स द्वारा स्कूलों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। वहीं तहसील स्तरीय टास्क फोर्स एसडीएम की निगरानी में बनाया जाएगा।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षा की गुुणवत्ता सुधारने पर विशेष बल दे रहे हैं। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए उन्होंने राज्य, जिला और तहसील स्तरीय टास्क फोर्स गठन करने का निर्देश दिया है। जिसके बाद संयुक्त सचिव ममता श्रीवास्तव ने सभी संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किया है। जिसमें जिलाधिकारी अध्यक्ष और मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन, डीआईओएस फूलचंद्र यादव, डीपीओ दिलीप पांडेय, बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी, डीएसओ अंजनी कुमार सिंह, डीडीओ मनोज कुमार राय, पीडी हरिचरण सिंह, समाज कल्याण अधिकारी और डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं तहसील स्तरीय टास्क फोर्स एसडीएम की अध्यक्षता में गठित की जाएगी। जिसमें सदस्य खंड विकास अधिकारी, नायब तहसीलदार, खंड शिक्षा अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी पंचायत सदस्य होंगे। निरीक्षण के दौरान पठन पाठन की स्थिति, अध्यापकों का विवरण, शौचालय, हैंडपंप, विद्यालय प्रबंध समिति की स्थिति का भी विस्तार से जांच की जाएगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के तहत विद्यालयों के शैक्षणिक और विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा और अनुश्रवण के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इसके लिए प्रत्येक जिले में अधिकारियों को शासन द्वारा नामित किया गया है। जनपद और तहसील स्तरीय टास्क फोर्स के कार्यों की समीक्षा डायट प्राचार्य विनोद कुमार शर्मा करेंगे।
विज्ञापन

विद्यालयों के शैक्षणिक और विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा और अनुश्रवण के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इसके लिए प्रत्येक जिले में अधिकारियों को शासन द्वारा नामित किया गया है। जनपद मिर्जापुर में गठित जनपद और तहसील स्तरीय टास्क फोर्स के कार्यों की समीक्षा डायट प्राचार्य विनोद कुमार शर्मा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें