मिर्जापुर। ओवरलोडिंग के खिलाफ रविवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शिव प्रताप शुक्ल के नेतृत्व में टीम ने जिले के विभिन्न मार्गों पर अभियान चलाया।
इस अभियान के अंतर्गत 17 ओवरलोड ट्रकों को पकड़कर सीज कर दिया गया। अपर जिलाधिकारी ने मिर्जापुर-चुनार रोडपर डगमगपुर के पास ट्रकों के कागजात जांचे। जांच के बाद अपर जिलाधिकारी ने वाहनों को संबधित पुलिस थानों को हवाले कर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। वाहनों को थाना अदलहाट, चुनार कोतवाली के कजरहट पुलिस चौकी को सौंपा गया। टीम में एडीएम के साथ खनिज विभाग, परिवहन विभाग के अधिकारी भी रहे।