फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मिलावट के संदेह पर 1.16 लाख रुपये का 166 किलो घी जब्त

विज्ञापन
खाद्य पदा​र्थों की जांच करते अ​धिकारी, सोशल मीडिया
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिए 26 नमूने, 10 हजार रुपये का कुट्टू का आटा भी जब्त
विज्ञापन

मिर्जापुर। दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जांच अभियान शुरू कर दिया है। शुक्रवार को अभियान के पहले दिन शुद्ध घी के नाम पर बेचे जा रहे 166 किलो घी को संदेह के आधार पर जब्त कर लिया गया। इसकी बाजार कीमत 1,06,775 रुपये बताई गई है। इसी तरह 10 हजार रुपये मूल्य का 14 किलो कुट्टू भी जब्त किया गया।
नगर में 26 प्रतिष्ठानों की जांच कर 26 नमूने लिए गए। इनमें घी, सिंघाड़ा, कुट्टू का आटा, नूडल्स, गाय और भैंस का दूध, पनीर, मिर्च पाउडर, साबूदाना, काजू, मखाना, जीरा और रामदाना आदि के नमूने शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सुशील कुमार सिंह ने बताया कि प्रकाश पर्व पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए अभियान चलाकर जांच कराई जा रही है। इस दौरान एनएन झा, भईयालाल प्रजापति, संदीप कुमार श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, रविशेखर कुशवाहा, सुनील द्विवेदी और विनय कुमार शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें