फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल से बढ़ता है आपसी सदभाव: मंसूर अहमद

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार (मिर्जापुर)। नगर के टेकौर स्थित श्रीमती भागीरथी ट्रस्ट आदर्श संस्कृत महाविद्यालय के वार्षिक खेलकूद समारोह का शुभारंभ गुरुवार को मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मंसूर अहमद ने फीता काटकर किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ब्रह्मानंद शुक्ला ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया और प्रतिभागियों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ छात्रों को खेल में भी रूची रखनी चाहिए जिससे वे शारीरिक व मानसिक रूप से भी स्वस्थ रह सके।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि खेल से जहां प्रतिभावान छात्रों को पहचान मिलती है वहीं दूसरी ओर एक साथ मिल-जुलकर खेलने से आपसी सदभाव भी बढ़ता है। खेल में तो जीत-हार होती रहती है लेकिन इन दोनों से सर्वोपरि है खेल का बेहतर प्रदर्शन करना। खेलकूद के प्रथम दिन कनिष्ठ वर्गीय लंबी कूद में अजय कुमार तिवारी प्रथम, विशाल दूबे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पूमा लंबी कूद में लवकुश पाठक प्रथम, सूरज कुमार मिश्र द्वितीय व शुभम त्रिपाठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उमा लंबी कूद में प्रकाश मिश्रा प्रथम, चंद्रशेखर मिश्र द्वितीय व शिवम मिश्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्गीय ऊंची कूद में विशाल दुबे प्रथम, अजय तिवारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पूमा ऊंची कूद में अंश कुमार द्विवेदी प्रथम, लवकुश पाठक द्वितीय व शिवम मिश्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्गीय दौड़ सौ मीटर में विशाल दुबे प्रथम, अजय तिवारी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पूमा दौ सौ मीटर दौड़ में सूरज मिश्रा प्रथम, शुभम तिवारी द्वितीय व लवकुश पाठक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान विरेंद्र चतुर्वेदी, सुनील दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें