फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैरा ग्राम सभा में चार दिनों से पसरा अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीखड़। विकास खंड सीखड़ के खैरा ग्राम सभा में लगा सौ केवीए का ट्रांसफार्मर विगत चार दिनों से जला है, लेकिन उसे बदलवाने की कोई कवायद नहीं की जा रही है। ट्रांसफार्मर फूंकने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे गांव की आधी आबादी करीब दो हजार लोग परेशान हैं। जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलवाने के नाम पर विद्युत विभाग द्वारा ग्रामणों को सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है।
विज्ञापन

सीखड़ ब्लाक के खैरा ग्राम सभा में बिजली आपूर्ति ठप होने से जहां बारिश के दिनों में जीव-जंतूओं के घरों में घुसने का डर बना रहता है, वहीं बच्चों के पठन-पाठन पर भी असर पड़ रहा है। सांयकाल होते ही चारों तरफ अंधेरा पसर जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बिजली अभाव में जहां लोग अपने मोबाइल की बैटरी को चार्ज नहीं कर पा रहे हैं, वहीं गांव की चक्की पर गेहूं की पिसाई नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग के ठेकेदार की मनमानी से ग्रामीणों को बिजली नसीब नहीं हो पा रही है। इस संबंध में पावर हाउस सीखड़ के अवर अभियंता विनय कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यालय पर सूचना दे दी गई है, जैसे ट्रांसफार्मर आएगा, बदलवा दिया जाएगा। गांव के महेश्वर पाठक, शिव बहादुर सिंह, मनोज कुमार सिंह, रमेश पाठक, भागवत सिंह, रूप नारायण सिंह, जंग बहादुर सिंह, राजन सिंह, मनोज त्रिपाठी, मोहम्मद अशलम, पट्टर शर्मा, राकेश पांडेय, उमाशंकर, रामू जायसवाल आदि ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए खैरा ग्राम सभा में जले ट्रांसफार्मर को अविलंब बदलवाकर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें