फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में आए 137 मामलों में से 16 का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के लिए जनपद के समस्त थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मंडलायुक्त विंध्याचल योगेश्वर राम मिश्र और डीआईजी रामकृष्ण भारद्वाज ने कोतवाली देेहात में लोगों की शिकायतों की सुनवाई की। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने कोतवाली शहर ओर पड़री में लोगों की शिकायतों की सुनवाई की। उच्चाधिकारियों ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की हिदायत दी। कहा कि शिकायतों का इस तरह से समाधान करें कि फरियादी संतुष्ट रहें।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों का यह भी कहना था कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में एक है। इस कार्य में उदासीनता नहीं बरती जानी चाहिए। समाधान दिवस पर समस्त थानों में आए 137 मामलों में 16 का ही मौके पर निस्तारण हो पाया। अन्य मामलों के निस्तारण के लिए टीम मौके पर रवाना किया गया। कोतवाली शहर में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने जमीन संबंधी मामलों का त्वरित निस्तारण करने के लिए राजस्वकर्मियों को निर्देश दिया। उन्होंने जमीन संबंधी विवाद के मामलों में नक्शा भी मंगवाया। वृद्धा की तरफ से की गई एक शिकायत के मामले में जिलाधिकारी ने पुलिस को मौके पर भेजा। पड़री में डीएम और एसपी ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण का निर्देश दिया।
जिगना में थाना समाधान दिवस पर अपर जिलाधिकारी एस पी शुक्ला ने शिकायतें सुनकर निरस्तारण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस व राजस्वकर्मियों को निर्देश दिया कि कहा कि जहां भी टीम शिकायतों के निस्तारण के लिए जाय, समस्या का समाधान कराए, ताकि मामला दोबारा समाधान दिवस पर न आए। यहां शिकायतकर्ता दुकानदारों ने जिगना थाने के पास सड़क पर दुकानों के सामने खड़े ट्रकों को अन्यत्र हटवाने की मांग की। करनी भांवा के प्रधान प्रतिनिधि बृजेश मिश्र ने ग्राम पंचायत की सार्वजनिक भूमि, नाली, तालाब चकमार्ग से अतिक्रमण हटवाने की मांग की। हलिया में तहसीलदार लालगंज शशांक शेखर राय की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में 15 शिकायतें आईं। जिसमें से एक का निस्तारण किया गया। लालगंज में उपजिलाधिकारी विजय नारायण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल सात मामले आए। दो का मौके पर निस्तारण किया गया। अधिकतर मामले नाली पर अतिक्रमण से संबंधित थे। चुनार कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी के समक्ष 12 प्रार्थना पत्र आए। जिनमें से मौके पर दो का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

उधर, समाधान दिवस पर कोतवाली शहर में पांच, कटरा कोतवाली में सात, चील्ह थाने में पांच, कछवां थाने में छह, चुनार थाने में 12, अदलहाट थाने में सात, अहरौरा में चार प्रार्थना पत्र आए। इन थानों में एक भी मामले का निस्तारण नहीं किया गया। उधर, विंध्याचल थाने में आए आठ में से तीन, कोतवाली देहात में आए 12 में से एक, पड़री में आए 13 में से एक प्रार्थना का निस्तारण किया गया। इसी तरह से जमालपुर थाने में आए पांच में से चार, लालगंज में चार में से दो, हलिया में आए 15 में से एक, जिगना में आए 17 में से तीन, मड़िहान में 14 में से एक प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को निस्तारण के लिए पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को मौके पर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें