फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैलेक्सी पैवेलियन में लगी आर्ट प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पूर्वी इंस्टीट्यूट आफ फाइन आर्ट के तत्वावधान में लालडिग्गी स्थित गैलेक्सी पैवेलियन में रविवार की शाम चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन जिलाधिकारी विमल कुमार दुबे ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि रंग हमारे जीवन में सृजन का काम करते हैं। जो रंगों से दूर रहते हैं वे उत्साहविहीन हो जाते हैं। रंग आपस में मिल कर एक मिलीजुली संस्कृति और सद्भाव कायम करने की शिक्षा देते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर रचना विमल ने कहा कि जिसमें कलात्मकता होती है वह जीवन के हर दुरूह मार्ग को सरल बना लेता है। यह दुनिया रंगों से भरी है। हर रंग हमें संदेश देते हैं कि प्रकृति को सजाये संवारें और उसका संरक्षण करें। उन्होंने कुछ चित्रों को खरीदा और प्रदर्शनी में शामिल छात्राओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। प्रारंभ में पूर्वी इंस्टीट्यूट आफ फाइन आर्ट के डायरेक्टर दिनेश कुमार मजूमदार ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रदर्शन में सत्रह छात्राओं के बनाए लगभग 50 चित्र शामिल किए गए थे। कार्यक्रम में विक्रम जैन, कीरीत बुनलिया, मोहम्मद रजी, प्रमोद गुप्ता, भोलानाथ कुशवाहा, रंजना गुप्ता, सुरभि झा, शर्मिला सिंह,कंचन, वंदिता मौर्य, शमा, फामिदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें