फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवें दिन मिले 15 संक्रमित, एक्टिव केस 37

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में कोविड संक्रमितों के मिलने का सिलसिला बढ़ रहा है। एक जनवरी से तीन दिनों तक एक-एक संक्रमित मिलने के बाद चौथे दिन दो, पांचवें दिन तीन, छठवें दिन चार, सातवें दिन दस और शनिवार को आठवें दिन 15 संक्रमित मिले। इसके बाद जिले में एक्टिव केस की संख्या 37 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में पिछले आठ दिनों से लगातार कोविड संक्रमित मिल रहे हैं। शनिवार नए वर्ष के पहले दिन से संक्रमितों के मिलने का सिलसिला शुरू हुए। इसके बाद से संक्रमितों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही। पिछले 170 दिनों की बात करें तो 46 संक्रमित मिले हैं। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11080 है। अब तक 10,226 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में अब तक 117 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस 37 हैं। सीएमओ डॉ. राजीव सिंघल ने बताया कि जिले में शनिवार को 2725 लोगों की रिपोर्ट आई। इसमें छह संक्रमित मिले। नौ संक्रमितों की रिपोर्ट गैर जनपद में जांच के बाद आई है। संक्रमित में नौ पुरुष और छह महिला हैं। इसमें नगर निवासी नगर निवासी 44 वर्षीय महिला, छानबे निवासी 35 वर्षीय युवक, हलिया निवासी 44 पुरुष, राजगढ़ निवासी 23 वर्षीय पुरुष, कछवां निवासी 25 वर्षीय महिला, नगर निवासी 50 वर्षीय महिला, जमालपुर निवासी 74 वर्षीय पुरुष, चील्ह निवासी 33 वर्षीय युवक, विंध्याचल निवासी 58 वर्षीय अधेड़, 40 वर्षीय युवक, 28 वर्षीय युवती, 60 वर्षीय महिला, पड़री निवासी 40 वर्षीय पुरुष, नगर निवासी 32 वर्षीय युवक, कछवां निवासी 57 वर्षीय महिला शामिल हैं। इसमें से एक बीएचयू और 14 होम आईसोलेशन में हैं। जिले में अब तक 11 लाख 26 हजार 438 का सैंपल लिया जा चुका है। 11 लाख 25 हजार 5001 की रिपोर्ट आ चुकी है। 1437 की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में छह लाख 63 हजार 243 लोगों की एंटीजन से जांच की गई है।
साढ़े चार हजार किशोरों के लगा टीका : 15 से 18 वर्ष तक के किशोर-किशोरियों के लिए शुरू हुए टीकाकरण के चौथे दिन टीका लगवाने वालों की संख्या अधिक रही। 4613 किशोर-किशोरियों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

181 गांव में सबको लगा प्रथम डोज : जिले में शनिवार को सरकारी अस्पताल पर बने टीकाकरण कैंप के साथ गांव में भ्रमण कर टीकाकरण किया गया। इस दौरान 20,522 लोगों को टीका लगाया गया। मंडलीय अस्पताल समेत अन्य बूथों पर 18 प्लस वर्ग के लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें