मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के गणेशगंज मोहल्ला निवासी एक युवक ने पारिवारिक कलह के चलते पंखे में फंदा लगाकर झूल गया। जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गनेशगंज मोहल्ला निवासी सचिन कुमार 37 वर्ष पुत्र शिवाजी सोने चांदी का जेवरात बनाने का कार्य करता था। पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान चल रहा था। परिवार के अनुसार बुधवार की रात खाना खाने के बाद सोने चला गया। सुबह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो लोग उसे जगाने के लिए गए। देखा कि पंखे में साड़ी के बंधे फंदे से सचिन झूल रहा है। जानकारी होते ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया कि वह लोग मूल निवासी महाराष्ट के संगली इलाके के है।