लालगंज। लालगंज-कलवारी को टू-लेन बनाने के कार्य में मानक पर ध्यान नहीं दिए जाने की शिकायत पर छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करने का आश्वासन लोगों को दिया है।
सड़क निर्माण में बिना बालू के गिट्टी डालने की शिकायत लोगों ने विधायक से की थी। विधायक ने सड़क का निरीक्षण भी किया था। लालगंज-कलवारी मार्ग बनने से लालगंज और रावर्टसगंज आने जाने वालों के लिए सुविधा जनक साबित होगा। सड़क बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दो जिलों के ही आवागमन को सुचारु नहीं बनाती बल्कि मिर्जापुर सोनभद्र इलाहाबाद के लोगों को फायदा होगा। इस सड़क के बन जाने से ओबरा, डाला, अनपरा बिजली परियोजना के लोगों को राबर्टसगंज, कलवारी, दीपनगर, लालगंज व इलाहाबाद का एक सुगम रास्ता मिल जाएगा। उन्हें मड़िहान और मिर्जापुर शहर होकर इलाहाबाद नहीं जाना पड़ेगा। वे सीधे राबर्टसगंज से कलवारी होते हुए लालगंज, मांडा के साथ ही इलाहाबाद का रास्ता तय कर सकेगें। ऐसे में 42 किलोमीटर लंबे सड़क पर 42 करोड़ का भारी भरकम बजट के साथ छेड़छाड़ को देख हर कोई दांतो तले अंगुलियां दबाने को विवश है। सड़क की शिकायत छानवे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने मुख्यमंत्री से करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया है।