फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचमी का ऐतिहासिक भरत मिलाप आज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। रामलीला पुरानी दशमी पंचायती की ओर से सोमवार की शाम ऐतिहासिक पंचमी का भरत मिलाप आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर पूरी सजधज के साथ झांकियां निकाली जाएंगी। इस साल 21 मनोहारी झांकियां निकाली जाएंगी। लीला मार्ग पर आकर्षक सजावट की गई है।
पारंपरिक तौर पर भगवान राम और भरत के मिलन के बाद झांकियां निकाली जाती जाती हैं। कमेटी की ओर से इस बार 21 मनोरम झांकियां निकाली जाएंगी। इसके लिए मुकेरी बाजार, टटहाई रोड, घंटाघर, त्रिमोहानी आदि स्थानों पर विभिन्न कमेटियों ने विद्युत झालरों से आकर्षक सजावट की है। झांकी नगर के चौबेटोला से शुरू होकर तुलसी चौक, पेहटी का चौराहा, डंकीनगंज, तेलियागंज, टटहाईरोड, मुकेरी बाजार, त्रिमोहानी, घंटाघर, खजांची का चौराहा, गिरधर का चौराहा, बदलीघाट हाता हुए चौबेटोला लौटेगी। कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि रात्रि आठ बजे अनगढ़ से भरत जी चलेंगे और चौबेटोला में आकर भगवान राम से मिलेंगे। इसके बाद उन्हें राजगद्दी पर बैठाया जाएगा। आरती के बाद झांकियां निकाली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


काशी नरेश हो गए नाराज
गर का ऐतिहासिक पंचमी का भरत मिलाप वाराणसी के काशी नरेश के आने के बाद ही शुरू होता था। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि एक बार किसी कारणवश काशी नरेश को आने में देर हो गई, तो कमेटी के पदाधिकारियों सोचा वह नही आएंगे और भगवान की आरती कर दी। इसकी जानकारी होते ही उसी के बाद से काशी नरेश ने नाराज होकर आना बंद कर दिया। बताते हैं कि उसी समय से रामनगर के रामलीला का उन्होंने शुरूआत किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें