विंध्याचल । यस फिल्म्स इंटरनेशनल बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म बैरी कंगना टू के प्रमुख दृश्यों का फिल्मांकन विंध्याचल के रमणीय वादियों में आठवें दिन भी जारी रहा मुंबई से आई 125 सदस्यों की टीम ने विंध्य क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों बाग-बगीचों के नजारों को कैमरे में कैद किया अष्टभुजा पहाड़ के निकट और महुआरी कला में फिल्म के क्लाइमेक्स का फिल्मांकन किया गया। साथ ही अमरावती चौराहे पर भोजपुरी फिल्म के प्रमुख दृश्यों का फिल्मांकन किया गया।
इस भोजपुरी फिल्म के अभिनेता रवि किशन अभिनेत्री काजल एवं शुभी सहित कई अन्य कलाकारों ने अपने बेहतरीन अभिनव से फिल्म के दृश्यों को बेहतरीन बनाया रविवार को विंध्याचल के पहाड़ियों पर एक्शन कैमरा लाइट की गूंज सुनाई पड़ती रही। फिल्म की शूटिंग देखने के लिए विंध्याचल सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोग बड़ी संख्या में जुटे रहे। वही फिल्म की प्रोडक्शन टीम पूरी तन्मयता से फिल्म के एक-एक दृश्यों को कैमरे में कैद करती रही। विनोद कुमार पांडेय की प्रस्तुति में बन भोजपुरी फिल्म बैरी कंगना 2 के डायरेक्टर अशोक त्रिपाठी एवं प्रोड्यूसर अशोक श्रीवास्तव अपनी पूरी टीम के साथ फिल्म के एक-एक दृश्यों को बारीकी से अंतिम स्वरूप देने में जुटे रहे।