फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षात्कार के लिए 127 चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। भरूहना स्थित जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में शुक्रवार को रोजगार शिविर का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट शिविर में स्नातक अंतिम वर्ष एवं परास्नातक के सभी विद्यार्थी सम्मिलित हुए। शिविर में 220 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इनमें से 127 विद्यार्थी साक्षात्कार के लिए चयनित किए गए।
विज्ञापन

शिविर का आयोजन एक स्माल सेविंग बैंकिंग संस्था की तरफ से किया गया था। अमन श्रीवास्तव के निर्देशन में ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया गया। यह आयोजन जीडी बिनानी पीजी कॉलेज के प्लेसमेंट सेल की तरफ से किया गया था। सेल के संयोजक डॉ ओमशंकर गुप्ता ने विद्यार्थियों को जानकारी दी। शिविर में 220 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया तथा 127 साक्षात्कार के लिए चयनित किए गए। इस अवसर पर डॉ. रेखा पाठक, आशुतोष सिंह, आशुतोष कुमार तिवारी आदि मौजूद थे। अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर बीना देवी सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें