फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग मना रहा है कृषि यंत्रीकरण माह

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। किसानों को अत्याधुनिक कृषि उपकरण मुहैया कराने के लिए कृषि विभाग एक अगस्त से 31 अगस्त तक कृषि यंत्रीकरण माह मना रहा है। इसके तहत कृषि विभाग अभियान चलाकर किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र का वितरण करेगा। किसानों का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा। कृषि यंत्र के साथ-साथ एक कृषि रक्षा उपकरण पर भी अनुदान का लाभ देय है।
विज्ञापन

सरकार द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए किसानों को उपज मूल्य का समर्थन मूल्य बढ़ाने के साथ ही किसानों को अत्याधुनिक कृषि यंत्र, बीज, खाद, कीटनाशक आदि अनुदान पर मुहैया कराया जा रहा है। जिससे किसान खेतों में अधिक से अधिक अन्न पैदा कर सकें और उनका जीवन स्तर बेहतर बन सके। उप कृषि निदेशक डा. अशोक उपाध्याय ने बताया कि इस दौरान विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों, कृषि रक्षा उपकरणों सहित कृषि उपयोगी यंत्रों का अनुदान पर वितरण किया जा रहा है। अनुदान के लिए जनपद के समस्त किसान कृषि विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कराकर योजना का लाभ ले सकते है। पंजीकृत किसानों का चयन पंजीकरण के प्राथमिकता के क्रम में प्रथम आओ, प्रथम पाओ के आधार पर किया जायेगा। चयनित किसान को चयन तिथि से एक सप्ताह के अंदर यंत्र क्रय करके वेबसाइट पर अपलोड करना होगा तथा मूल बिल व आवेदन पत्र उप कृषि निदेशक, पिपराडाड़ मिर्जापुर के कार्यालय में जमा करना होगा। आवेदन पत्र जमा करने के 15 दिन के अंदर अनुदान की धनराशि बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेज दी जायेगी। किसानों को एनएफएसएम तिलहन, जीआई बखारी, कृषि रक्षा उपकरण शक्ति चालित, कृषि रक्षा उपकरण मानव चालित, स्प्रिंकलर सेट, डीजल पम्प सेट, वाटर कैरिंग पाईप, पावर नैपसेक स्प्रेयर, सीड ड्रिल, रोटावेटर, मल्टी क्राप थ्रेसर, लेजर लैण्ड लेवलर, पावर टिलर आदि उपकरण प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें