फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 121 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू, 27 वर्ष से हो रहा आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। क्षेत्र के तेंदुई गांव स्थित जय मंगल जय जन कल्याण बजरंगबली मंदिर परिसर में 27 वर्षों से होते आ रहा 121 घंटे के अखंड कीर्तन का शुभारंभ शुक्रवार से शुरू हुआ। कीर्तन नौ सितंबर तक होगा। पूर्णाहुति हवन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद दिया जाएगा।
विज्ञापन

हर वर्ष होने वाले धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से श्रद्धालु पहुंचकर पूजन-अर्चन करते हैं। जन्माष्टमी पर मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक आयोजन होते हैं। अखंड कीर्तन में श्रद्धालु बारी-बारी से भजन-कीर्तन कर भगवान का स्मरण करते हैं। कार्यक्रम में सचिव फूलचंद त्रिपाठी, संस्थापक शिवनाथ तिवारी, व्यवस्थापक नवीन चंद तिवारी और मुख्य आयोजनकर्ता अध्यक्ष दीनानाथ तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें