फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में हादसा: क्रूजर और डंपर की टक्कर में 12 लोग घायल, महाराष्ट्र से पहुंचे थे दर्शनार्थी

Thu, 03 Feb 2022 01:06 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के हलिया थानां क्षेत्र रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में बुधवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे आगे चल रही एक डंपर में पीछे से आ रहे एक क्रूजर सवारी वाहन की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में क्रूजर पर सवार करीब 12 दर्शनार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना से वहां घायलों में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची ड्रमंडगंज पुलिस ने वाहन में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाल कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ड्रमंडगंज पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

नागर महाराष्ट्र से एक क्रूजर सवारी वाहन पर बैठकर दर्शनार्थियों का जत्था वाराणसी जा रहा था। बुधवार को सुबह ड्रमंडगंज घाटी से नीचे उतरते समय ब्रह्म बाबा मंदिर के पास आगे चल रहे डंपर से क्रूजर की अचानक भिड़ंत हो गयी। इस दुर्घटना में नागर महाराष्ट्र निवासी क्रूजर चालक विलास मराठी(32) पुत्र रामजीत, पूर्वा मराठी(32) पुत्र रामजीत, बालाजी(35) पुत्र देवरा, तालू बाई(34) पत्नी पूर्वा, आदोसाया(34) पत्नी रमेश, 42 वर्षीया मारुतिराव पुत्र रामाराव, 17 वर्षीया शीतल पुत्री पूर्वा, 16 वर्षीया नेहा पुत्री पूर्वा, सात वर्षीया अदिति पुत्री विलास, 40 वर्षीया कुंता पत्नी अंबाजी, 40 वर्षीया वंदना बाई पत्नी विलास मराठी, पांच वर्षीय अभिजीत पुत्र विलासराव मराठी, 14 वर्षीय ओंकार पुत्र पूर्वा घायल हो गए। चौकी प्रभारी रामबहादुर राय ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल भेजने के बाद डंपर और उसके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें