पटेहरा। जवाहर नवोदय विद्यालय साइबेरा टेक कंपनी के की तरफ से 12 दिवसीय साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का शनिवार को प्राचार्य राम सिंरा ने शुभारंभ किया।
साइबेरा टेक कंपनी के सीईओ आदर्श जायसवाल ने बताया कि डिजिटल के युग में साइबर सुरक्षा जागरूकता आवश्यक है। जैसे घर की सुरक्षा के लिए बाहर दरवाजे पर ताला लगाया जाता है ठीक उसी तरह ऑनलाइन सुरक्षा के लिए एक मजबूत पासवर्ड की जरूरत है। कार्यक्रम में छात्रों को फिशिंग ईमेल की पहचान, सोशल मीडिया सुरक्षा, डेटा प्रोटेक्शन से संबंधित विषयों पर जानकारी दी।
प्राचार्य राम सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में साइबर अपराध से बचाव व प्रेक्टिकल सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान वेद प्रकाश मिश्र, स्वेच्छा, महिमा, अनामिका भारतीय, शालिनी आदि उपस्थित रहे । संवाद