फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पुण्यतिथि पर कचहरी वाले बाबा के दरबार में उमड़े रहे श्रद्धालु

विज्ञापन
कचहरी बाबा के भंड़ारे में प्रसाद ग्रहण करती श्रद्धालु महिलाएं, संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुण्यतिथि पर शनिवार कचहरी वाले बाबा का वार्षिक शृंगार किया गया। इस दौरान दिनभर आश्रम में भक्तों का तांता लगा रहा। दर्शन-पूजन के साथ ही श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कचहरी स्थित आश्रम में बाबा की खाट और उनकी समाधि स्थल को फूलों से भव्य रुप से सजाया गया था। बाबा का दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हो रहें थे। आश्रम में दिनभर भजन और कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। बता दें कचहरी वाले बाबा एक आध्यात्मिक पुरुष थे, न कि कोई राजसत्ता वाले, उन्हें लोग भगवान का स्वरूप मानते हैं, वह अपनी आंतरिक आध्यात्मिकता के लिए जाने जाते थे, लोगों अनुसार बाबा सांसारिक आकर्षणों से मुक्त एक साधक थे। बाबा के अनुयायी बाबा को श्री श्री 1008 महाराजाधिराज चक्रवर्ती सम्राट की संज्ञा प्रदान किए थे। आश्रम को अमरगढ़ किला महाराज के नाम से पुकारते हैं। जो उनके प्रति उनकी गहरी श्रद्धा को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें