फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की वैज्ञानिक खेती पर किसानों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। राजीव गांधी दक्षिणी परिसर बरकछां स्थित काहिविवि परिसर में शनिवार को रेड्डी फाउंडेशन हैदराबाद की ओर से प्रायोजित गेहूं की वैज्ञानिक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कृषक-वैज्ञानिक प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष प्रो. श्रीराम सिंह ने केंद्र के उद्देश्यों तथा कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए गेहूं के फसल में खरपतवार प्रबंधन के बारे में बताया। मृदा वैज्ञानिक डॉ. एसएन सिंह ने गेहूं में समंवित पोषकतत्व प्रबंधन एवं उर्वरक प्रबंधन के बारे में जानकारी देते हुए कृषकों को प्रक्षेत्र भ्रमण कराया। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. एसपी सिंह ने गेहूं की फसल में सिंचाई प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान कृषक-वैज्ञानिक प्रश्नोत्तरी में केंद्र के वैज्ञानिकों ने कृषकों के प्रश्नों का उत्तर दिया। रेड्डी फाउंडेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम का संचालन केन्द्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ. एसएन सिंह ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 50 कृषकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान रेड्डी फाउंडेशन के शैलेंद्र कुमार सिंह सहित पंकज सिंह, हरिशरण यादव, राजेश कुमार सिंह, विजय कुमार, हरेंद्र मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें