मिर्जापुर। जिले में लगातार 15वें दिन कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को 11 लोग कोरोना पाजिटिव मिले है। इसमें सात पुलिसकर्मी और चार अन्य रामबाग, इमरती रोड और भटवा की पोखरी मोहल्ले के है। आठ लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। 11 संक्रमित मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 256 हो गई है। जिले में अब तक 131 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। जिले में एक्टिव केस 122 है। अब तक दो की मौत हुई हैै।
दो दिन की संपूर्ण बंदी जरुर हुई, पर कोरोना संक्रमितो के मिलने का सिलसिला बंद नहीं हुआ। सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि सोमवार को 224 लोगों की रिपोर्ट आई है। इसमें 11 लोग पाजिटिव और अन्य की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पाजिटिव रिपोर्ट में सात पुलिसकर्मी है। इसमें एक अपराध शाखा में कार्यरत इंस्पेक्टर, देहात कोतवाली में कार्यरत एक लिपिक और कांस्टेबल है। चार अन्य पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अन्य ईकाइ में कार्यरत सिपाही है। एक पुरुष रामबाग, एक इमरती रोड निवासी पुरुष, भटवा पोखरी निवासी दो पुरुष है। पांच को सेम्फोर्ड के आईसोलेशन में भर्ती करा दिया गया है। अन्य को ट्रेस किया जा रहा है। उन्हें भी जल्द भर्ती करा दिया जाएगा। इसके अलावा सोमवार को आठ लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इसमें मोर्चाघर निवासी एक पुरुष और पांच सिपाही है। सोमवार को 411 लोगों का सैंपल हाट स्पाट एरिया और मंडलीय अस्पताल के संदिग्धों का लिया गया। जिले से अब तक नौ हजार 449 का सैंपल लिया गया है। सेम्फोर्ड अस्पताल के आईसोलेशन में 88 और मंडलीय अस्पताल परिसर के ट्रामा सेंटर मेे बने एल-टू अस्पताल में सात लोग भर्ती है।
हुई सैंपलिंग, दो दिन बंद रहेगा डीपीआरओ कार्यालय
मिर्जापुर। डीपीआरओ कार्यालय में तैनात कर्मचारी के रविवार को कोरोना पाजिटिव पाए जाने पर सोमवार को कार्यालय में कार्यरत 15 कर्मचारियों का जांच कर सैंपल लिया गया। डीपीआरओ अरविंद कुमार ने बताया कि कर्मचारी की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद कार्यालय को दो दिन बंद कर दिया गया है। कर्मचारियों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया।