फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पपहरा नदी में डूबने से बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा स्थित पपहरा नदी में कुछ बालिकाओं के साथ नहा रही छह वर्षीय बालिका की डूबने से मौत हो गई। गुरुवार की दोपहर 12 बजे हुई इस घटना के बाद तलाश की गई तो उसका शव बरामद किया गया। समाचार लिखे जाने तक बालिका का शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया था।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा निवासी छोटे दलित की छह वर्षीय बेटी पूजा गुरुवार की दोपहर 11 बजे गांव की कुछ बालिकाओं के साथ क्षेत्र के सोनगढ़ा स्थित पपहरा नदी में स्नान करने गई थी। दोपहर 12 बजे अचानक बारिश होने के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया। इसके चलते पूजा बह गई। इस दौरान अन्य बालिकाएं बच गई। अन्य बालिकाओं ने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने तलाश कराई। करीब एक घंटे तक मशक्कत के बाद घटना स्थल से पांच सौ मीटर दूरी पर पूजा का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें