फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री से जातिगत आरक्षण व्यवस्था समाप्त करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ ने सोमवार को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को पांच सूत्री मांग पत्र भेजा। प्रदेश अध्यक्ष साधु तिवारी व जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में महासंघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

पत्रक में पांच सूत्री मांग करते हुए कहा कि आरक्षण की जातिगत आरक्षण व्यवस्था को समाप्त कर परिवार की आर्थिक आधार पर आरक्षण व्यवस्था होनी चाहिए। ऐसे परिवार को ही आरक्षण में शामिल किया जाना चाहिए, जिनकी वार्षिक आय दो लाख रुपये से कम हो। सवर्ण आयोग एवं सवर्ण एक्ट का गठन किया जाय। प्ररशुराम जयंती को राष्ट्रीय पर्व घोषित किया जाय। गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा व्यवस्था में समानता प्रारंभ किया जाय। प्राथमिक स्तर के सरकारी विद्यालयों में गिरते शिक्षा स्तर के उन्नयन हेतु विधायकों, सांसदों, अधिकारियों व कर्मचारियों के बच्चों को भी सरकारी विद्यालयों में पढ़ना अनिवार्य किया जाय। इसके अलावा सरकारी भर्ती में आरक्षण व्यवस्था समाप्त किया जाय। पत्रक सौंपने के दौरान गणेश तिवारी, अखिलेश चंद्र मिश्रा, जगनिवास मिश्रा निशांत द्विवेदी एवं नंद कुमार उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें