फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ पंचायत का आदेश प्रधान के ठेंगे पर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजगढ़। विकास खंड राजगढ़ के ग्राम पंचायत राजगढ़ में सामुदायिक भवन की चाहारदीवारी का निर्माण घटिया सामग्री के प्रयोग से हो रहा है, जिसकी जांच करने पहुंचे एडीओ पंचायत ने प्रधान व कार्य प्रभारी ग्राम सचिव को फटकार लगाया। साथ ही घटिया सामग्री के इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दी। बावजूद इसके प्रधान द्वारा नीव के बीम में सीमेंट की जगह भस्सी का इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जांच कर कार्रवाई करने की मांग किया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत राजगढ़ में सामुदायिक भवन की चारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें इस्टीमेट के अनुसार काम नही पाकर ग्रामीणों ने एडीओ पंचायत राजेश कुमार से किया। एडीओ पंचायत ने स्थलीय निरीक्षण कर इस्टीमेट के अनुसार एवं घटिया सामग्री के इस्तेमाल का प्रयोग नही करने की हिदायत कार्य प्रभारी सेकेट्री को दिया।लेकिन ग्राम प्रधान के पति द्वारा मनमाने ढंग से सीमेंट की जगह भस्सी का निर्माण धड़ल्ले से कराया जा रहा है। ग्रामीणों से कहा जा रहा है कि अधिकारियों को मैनेज कर सब पास हो जावेगा।इससे यह साफ जाहिर हो रहा है कि एडीओ पंचायत का आदेश प्रधान के ठेंगे पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें