राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के रामपुर 38 गांव में बंद मकान में ताला तोड़कर घुसे चोरों ने नगदी और आभूषण समेत लगभग 10 लाख का सामान चोरी कर ले गए। चोरी की जानकारी होने पर मंगलवार को शहर से पुश्तैनी मकान पर पहुंचे मकान मालिक के होश उड़ गए। मकान मालिक ने चोरी की सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
रामपुर 38 गांव निवासी द्विज नाथ उर्फ मुन्ना तिवारी का पुश्तैनी मकान व खेती बाड़ी गांव में ही है। वह परिवार के साथ मिर्जापुर नगर में बरियाघाट के पास निजी मकान में है। रामपुर 38 स्थित पुश्तैनी मकान व खेती की देख-रेख करने के लिए करिन्दा रखे है। मकान मालिक भी अक्सर पुश्तैनी मकान पर आते रहते हैं। प्रतिदिन की तरह घर का देखभाल करने वाले कारिंदा खाना खाने के बाद बाहर के बरामदे में सो गया था। पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर चोर घर के अंदर घुस गए और घर मे रखा नकदी और आभूषण समेत 10 लाख का सामान चोरी कर ले गए। सुबह घर की देखभाल करने वाला कारिंदा उठा तो घर का ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में उसने मकान मालिक को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मकान मालिक ने स्थानीय पुलिस चौकी पर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दिया है। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल का मुआयना करते हुए जांच पड़ताल में जुटी है।