फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-14 क्रिकेट: पांच अक्टूबर से जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ में जोनल स्टेट अंडर-14 क्रिकेट चैंपियनशिप

Thu, 24 Sep 2026 11:23 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन की जोनल स्टेट अंडर-14 क्रिकेट चैंपियनशिप पांच अक्टूबर से जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ में शुरू होगी। टूर्नामेंट में आठ टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन
खिलाड़ियों को दीपोशाक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन की ओर से पांच अक्टूबर से जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ में जोनल स्टेट अंडर-14 क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी फेडरेशन के चेयरमैन देवेंद्र सिंह और क्रिकेट कोच अतहर अली ने ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में आयोजित पत्रकारवार्ता में दी।

विज्ञापन


आठ टीमें लेंगी हिस्सा
फेडरेशन पदाधिकारियों ने बताया कि दिन-रात के मुकाबलों में आठ टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें वेस्ट यूपी हस्तिनापुर, ब्रज केसरिया, रुहेलखंड रॉयल, अवध लायंस, बुंदेलखंड टाइगर्स, सरयू स्ट्राइकर्स, पूर्वांचल पैंथर्स और संगम सुपर किंग्स शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: मेरठ: मेडा सचिव पर गिरी गाज, सीलिंग के आदेश के बाद बेचैनी, उल्देपुर में बुलडोजर लेकर नहीं घुस पाई टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और पोशाक दी - फोटो : अमर उजाला
खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और पोशाक दी
देवेंद्र सिंह ने बताया कि टीमों के चयन में अहम भूमिका निभाने वाले अहमद उल्ला और पूर्व रणजी खिलाड़ी पंकज सिंह को सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी टीमों के खिलाड़ियों को कैंप में शामिल होने का प्रमाण पत्र और टूर्नामेंट की रंगीन पोशाक देकर सम्मानित किया गया।

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल का विशेष सहयोग
आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट के आयोजन में जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ के मैनेजिंग डायरेक्टर आयुष सिंघल और सचिव राहुल सिंघल का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने बताया कि जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ के खिलाड़ी सीबीएसई ट्रायल समेत विभिन्न खेल आयोजनों में हिस्सा लेते हैं और पढ़ाई के साथ खेल के क्षेत्र में भी नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें