फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हाथों में हथियार, जुबां पर धमकियां, बोले- जिसमें हिम्मत है, सामने आए... हथियार लहराते हुए खूब मचाया उत्पात

Tue, 17 Oct 2023 12:33 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : बाइक सवार युवकों ने मुख्य बाजार में जमकर उत्पात मचाया। इससे भगदड़ मच गई। दहशत में आए कई दुकानदारों ने शटर गिरा दिए।
विज्ञापन
बाइक सवार युवकों ने हथियार लहराए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिसमें हिम्मत है, सामने आए, अब हमारे सामने बोलकर दिखाए...जैसी धमकियां देकर बाइकों पर सवार कुछ युवकों ने रोहटा गांव के मुख्य बाजार में दिनदहाड़े हथियार लहराए। इसके बाद उन्होंने हवाई फायरिंग की। युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। इससे भगदड़ मच गई। दहशत में आए कई दुकानदारों ने शटर गिरा दिए। बाद में पुलिस को देखकर युवक अपनी बाइकों से पूठ गांव की ओर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, पुरानी रंजिश के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


मेरठ जनपद के रोहटा में सोमवार सुबह करीब 11 बजे लाठी-डंडे, फावड़े, फरसे, चाकू, सरियों और तमंचों से लैस युवक बाइकों पर सवार होकर मुख्य बाजार में एक फल विक्रेता की दुकान के सामने रुके। उन्होंने कहा-जिसमें हिम्मत है, हमारे सामने बोलकर दिखाए। कोई जिंदा नहीं बच पाएगा। बाद में तमंचों से हवाई फायरिंग की। इसी दौरान बाड़म गांव को जाने वाले रास्ते पर सामने पुलिस की जीप खड़ी दिखाई दी। यह देख इन युवकों ने बाइकें पूठ की ओर मोड़ दी और फरार हो गए। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक युवक काफी दूर निकल चुके थे। पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े।

इस घटना के बाद भी अधिकतर दुकानदार दहशत में रहे। गांव रोहटा निवासी फल विक्रेता साकिर ने रोहटा थाने में तीन युवकों वंश गुर्जर निवासी मिर्जापुर, वंश त्यागी निवासी गांव लाहोरगढ़ और रोहटा निवासी अनस सहित अन्य अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक की। इसमें कुछ युवक हथियारों से लैस नजर आए। थाना प्रभारी रविंद्र तालियान का कहना है कि आरोपियों के घरों पर दबिश दी गई। सभी फरार हैं। उनकी रिश्तेदारियों और अन्य जगहों पर तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP: चौधरी जयंत सिंह ने किरण बालियान का किया सम्मान, पारुल ने तिलक लगाकर किया स्वागत, संग ली सेल्फी
विज्ञापन

रंजिश में युवकों ने मचाया उत्पात
गांव रोहटा निवासी फल विक्रेता साकिर के पुत्र साकिब का दस माह पूर्व रोहटा चौकी के सामने स्थित जिम में रोहटा निवासी अनस और उसके दोस्त वश गुर्जर और वंश त्यागी के साथ विवाद हुआ था। तब से ही दोनों पक्षों में रंजिश चल रही है। साकिब गत वर्ष हाईस्कूल में मढ़ी स्थित कॉलेज में पढ़ता था। यहां भी उसका पीछा किया गया था। इसके बाद साकिब ने जुलाई माह में पूठ स्थित कॉलेज में दाखिला ले लिया। कुछ लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास भी किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें