थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित बका गांव निवासी अजीत मलिक पुत्र हरवीर सिंह ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उनके गांव के शुरुआत में ही एक गन्ने का सेंटर है। शुक्रवार सुबह वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से सेंटर पर गन्ना डालकर वापस आ रहे थे। इसी बीच संप्रदाय विशेष के याकूब व उसके तीन बेटों ने जबरन रास्ता रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने ग्रामीण पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में ग्रामीण चोट लगने से घायल हो गया। ग्रामीण ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।