फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: संप्रदाय विशेष के युवकों ने ग्रामीण को जमकर पीटा, माहौल खराब करने की कोशिश, पांच लोग हिरासत में

Fri, 29 Mar 2024 03:09 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ के एक गांव में संप्रदाय विशेष के युवकों ने ग्रामीण की जमकर पिटाई कर दी। गांव में माहौल खराब करने की कोशिश की गई। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
थाने पहुंचे गुस्साए ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कंकरखेड़ा क्षेत्र के डाबका गांव में पुराने विवाद को लेकर संप्रदाय विशेष के युवकों ने गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना डालकर वापस लौट रहे एक ग्रामीण की जमकर पिटाई कर दी गई। मारपीट के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। 

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पांच युवकों को पकड़कर थाने ले आई। बताया गया कि पुलिस मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

Trending Videos

थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित बका गांव निवासी अजीत मलिक पुत्र हरवीर सिंह ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उनके गांव के शुरुआत में ही एक गन्ने का सेंटर है। शुक्रवार सुबह वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से सेंटर पर गन्ना डालकर वापस आ रहे थे। इसी बीच संप्रदाय विशेष के याकूब व उसके तीन बेटों ने जबरन रास्ता रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने ग्रामीण पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में ग्रामीण चोट लगने से घायल हो गया। ग्रामीण ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची। ग्रामीण के अनुसार, हमलावरों ने पुलिस के सामने भी अभद्रता की। बताया गया कि दोनों पक्षों में काफी दिनों से विवाद चल रहा है। पुलिस ने घायल ग्रामीण को मेडिकल के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: सनसनीखेज अध्याय समाप्त: पूरब और पश्चिम के माफिया के बीच सेतु था मुख्तार, पूरे प्रदेश में वसूलते थे गुंडा टैक्स
विज्ञापन

दरअसल, संप्रदाय विशेष धार्मिक स्थल पर लगे लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर भी दोनों पक्षों के लोगों ने आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी थी। थाना प्रभारी विष्णु कौशिक का कहना है कि मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Meerut: उज्जैन जा रहे बहसूमा के एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, हरियाणा के मेवात में हुआ हादसा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें