फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड रेल साइट पर सुपरवाइजर की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रैपिड रेल साइट पर सुपरवाइजर की हादसे में मौत
विज्ञापन

मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मोदी मंदिर के समीप बुधवार रात दो बजे एक तेज रफ्तार कैंटर ने रैपिड रेल निर्माण कार्य में लगे सुपरवाइजर मकसूद शेख को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मकसूद 50 की मौके पर ही मौत हो गई। दो दिन पहले भी निर्माण स्थल पर लिफ्टर ऑपरेटर की तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मूलरूप से गौतमबुद्धनगर के जेवर निवासी मकसूद शेख 50 एलएंडटी कंपनी में सुपरवाइजर थे। उनकी ड्यूटी रैपिड रेल निर्माण कार्य मोदीनगर में लगी हुई थी। बताया गया कि बुधवार रात करीब दो बजे वह दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मोदी मंदिर के समीप साइट पर कार्य करा रहे थे। इसी बीच मेरठ की ओर जा रहे तेज रफ्तार कैंटर ने मकसूद को रौंद दिया। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट सिक्योरिटी प्रभारी रविंद्र ने दर्ज कराई। कार्यवाहक थाना प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें