फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : सरधना में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने बताया रंजिश का अंजाम

Sat, 29 Jan 2022 12:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

पुरानी रंजिश के चलते ही दोनों पक्षों के बीच 6/7 जनवरी की रात को भी संघर्ष हुआ था, जिसमें कई दर्जन राउंड फायरिंग हुई थी। हालांकि उस मामले में किसी पक्ष की तरफ से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।
विज्ञापन
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरधना के खिर्वा गांव में पुरानी रंजिश के चलते 19 वर्षीय युवक हुमायूं पुत्र हैदर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दूसरे पक्ष के मुनाजिर व फाजिल के लड़कों पर गोली मारने का आरोप लगाया गया है। बताया जाता है कि युवक के सीने में गोली लगी थी। नाजुक हालत में परिजन उसे मेरठ लेकर दौड़े। पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


पुरानी रंजिश के चलते ही दोनों पक्षों के बीच 6/7 जनवरी की रात को भी संघर्ष हुआ था, जिसमें कई दर्जन राउंड फायरिंग हुई थी। हालांकि उस मामले में किसी पक्ष की तरफ से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। थाना पुलिस की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों के 21 नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में दोनों पक्षों के बीच फिर से खूनी संघर्ष शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें